तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात
शिक्षा

तकनीकी शिक्षा विभाग को 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात

October 30, 2026
महिलाओं सम्मान पर प्रहार वाली कांग्रेस को मातृशक्ति देगी करारा जवाब : दीप्ति रावत
राजनीति

महिलाओं सम्मान पर प्रहार वाली कांग्रेस को मातृशक्ति देगी करारा जवाब : दीप्ति रावत

October 30, 2026
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
धर्म

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

October 30, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा मे पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात
राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा मे पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात

October 29, 2026
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी
धर्म

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 26, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
स्वास्थ्य

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

October 26, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Saturday, October 31, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

भाजपा, 650वें रविदास जयंती से 6 माह देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी

Ganga Khabar by Ganga Khabar
July 29, 2026
in अन्य
भाजपा, 650वें रविदास जयंती से 6 माह देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी
12
VIEWS

गुरु पूर्णिमा पर सभी मंदिरों में दीप महोत्सव से फैलाएंगे समरसता का संदेश : दीप्ति रावत

“कलश वंदन अभियान” से रविदास जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी भरे कलश प्रदेश के सभी जिला और मंडल, गाँव स्तर तक पहुँचेंगे।

भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाने जा रही है। रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई श्री गुरु पूर्णिमा की संध्या पर देशभर के सभी मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सव” के प्रारंभ यह अभियान 6 माह तक संचालित किया जाएगा।

जिसके तहत “कलश वंदन अभियान” के माध्यम से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश के सभी जिला और मंडल, गाँव स्तर तक पहुँचेंगे। ये अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने कहा कि में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। कहा कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक प्रदेश के जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज केवल किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक, भक्ति आंदोलन के महान संत, श्रेष्ठ समाज सुधारक और महान आध्यात्मिक चिंतक हैं, जिन्हें उनके समय के अनेक संतों तथा बाद की पीढ़ियों के संतों ने भी अत्यंत सम्मान दिया।

उन्होंने समाज के करोड़ों वंचित एवं उपेक्षित लोगों को सम्मान, आत्मविश्वास और जीवन का उद्देश्य प्रदान किया तथा समाज में सुधार, समरसता और मेलमिलाप का मार्ग दिखाया। यही कारण है कि देशभर में करोड़ों लोग जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं।

ऐसे समय में जब समाज जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमताओं, धर्मांतरण, मुगलिया अत्याचार से जूझ रहा था, उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और आत्मसम्मान का संदेश देकर करोड़ों लोगों के जीवन में नई चेतना का संचार किया।

अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर 29 जुलाई को संध्या के समय देशभर के सभी मंदिरों में ” गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव” के अंतर्गत 51,000 स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएँगे। इसी क्रम में प्रदेश में भी संत रविदास मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए जाएँगे। दीप महोत्सव से पूर्व भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा धार्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा और उसके उपरांत प्रसाद वितरण अथवा भंडारे की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

दीप महोत्सव में मंदिर के आसपास के सभी समाज के वर्गों के लोगों तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही कि 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक ” गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” चलाया जाएगा।

29 जुलाई को वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सभी प्रदेशों की टोलियों को पवित्र मिट्टी से भरा सुसज्जित 131 पवित्र कलश प्रदान किये जाएँगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।

पूरे अभियान के दौरान पवित्र कलश एवं पवित्र मिट्टी की पवित्रता, गरिमा और सम्मान का हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक “संत संपर्क अभियान” के अंतर्गत पूरे देश में पार्टी के पदाधिकारी गुरु रविदास परंपरा से जुड़े पूज्य साधु-संतों तथा समाज के अन्य पूजनीय संतों से पूर्ण सम्मान और परंपरागत मर्यादा के साथ भेंट कर उनका अभिनंदन करेंगे। पूर्व सूचना देकर ही संतों के स्थान पर पहुँचा जाएगा तथा संबंधित परंपरा के श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

विभिन्न धार्मिक परंपराओं के संतों को साथ जोड़कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

​इस अभियान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण ” गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” होगा, जो 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा से सुसज्जित रथ के साथ यह यात्रा डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से प्रारंभ होकर जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक पहुँचेगी।

यह यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजरेगी तथा जिन प्रदेशों से मुख्य यात्रा का मार्ग निर्धारित होगा, वहाँ से उपयात्राएँ निकालकर मुख्य यात्रा में सम्मिलित की जाएँगी।

यात्रा के दौरान संत सम्मेलन, समरसता गोष्ठियाँ, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को सामाजिक समरसता के इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ा जाएगा।

​​आगे बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश टोली, जिला टोली, मंडल टोली, तथा आयोजन टोलियों का गठन किया जा रहा है।

​​उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह राष्ट्रव्यापी अभियान समाज में समरसता, सद्भाव, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा संत गुरु रविदास महाराज के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा l

Previous Post

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

Next Post

जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
अन्य

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

October 25, 2026
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
अन्य

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

October 24, 2026
त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील
अन्य

त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील

October 21, 2026
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अन्य

अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

October 16, 2026
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
अन्य

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

October 13, 2026
मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक
अन्य

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

October 8, 2026
Next Post
जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले

जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In