मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी। इसके साथ ही विधायकगणों, दायित्वधारियों के साथ विभिन्न संस्थानों, संगठनों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी।विधायक पुरोला श्री दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकासखण्ड मोरी के विभिन्न गांवों में अज्ञान बीमारी से भेड़ बकरी पालकों की बड़ी संख्या में भेड़ बकरियों की मृत्यु हो गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेड़ पालकों को आर्थिक सहयोग का अनुरोध भी किया।














