सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .