मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान प्रदेश में चल रही वेरिफिकेशन ड्राइव और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन एवं संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उत्तराखण्ड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी तरह से बैकग्राउंड जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।














