सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
देहरादून : विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। बता दें हर साल की तरह 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। सीएम धामी ने विजय दिवस के मौके पर गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें सीएम धामी आज शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को याद कर हम लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वही दिन है जब भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। आज का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .