https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
अन्य

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 8, 2026
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
अन्य

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील

June 7, 2026
उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान
अन्य

उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

June 6, 2026
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान
अन्य

हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान

June 5, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
Blog

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

June 5, 2026
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य
अन्य

आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य

June 4, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, June 8, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राजनीति

नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली

GangaKhabar by GangaKhabar
April 24, 2026
in राजनीति
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली
11
VIEWS

मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला

धामी का तीखा प्रहार—राहुल गांधी को बताया ‘दुर्योधन’, अखिलेश यादव को दी ‘दुशासन’ की संज्ञा

धामी का परिवारवाद पर प्रहार, कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल

धामी का तंज—“‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ सिर्फ नारा, असल लड़ाई में कांग्रेस पीछे हट गई”

परिवारवाद में फंसी कांग्रेस, आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं – सीएम धामी

देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए।

हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में संसद का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरे देश की नजर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर थी, तब कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के विपरीत था। उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार ऐसा था मानो महिलाओं के अधिकारों पर चोट को भी वह अपनी जीत मान रहे हों।

इसी संदर्भ में उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कांग्रेस को कौरवों की सेना करार दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दुर्योधन जैसी मानसिकता वाला बताया, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी।

सीएम धामी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस के परिवारवाद पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिला सशक्तिकरण केवल एक परिवार तक सीमित है और यदि इंदिरा गांधी नेहरू परिवार से न होतीं तो उन्हें वह अवसर शायद ही मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सामान्य परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के बजाय केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही आगे लाने की राजनीति करती रही है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” जैसे अभियानों पर करोड़ों खर्च किए गए, लेकिन जब संसद में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का समय आया तो कांग्रेस ने पीछे हटकर अपनी असल सोच उजागर कर दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस पर भी दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया गया और दूसरी ओर अब प्रदेश में दिखावे के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति इस दोहरे रवैये को भली-भांति समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान यह भी कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन जैसी पहलों से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है और आज देश की महिलाएं रसोई से निकलकर रायसीना हिल्स तक अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा रही हैं, जो बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाता है।

संबोधन के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार आक्रोश देखने को मिला और महिलाओं ने एक स्वर में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की नीतियों का विरोध करते हुए नारी सम्मान के समर्थन में सशक्त संदेश दिया।

रैली में उमड़ा जनसैलाब और महिलाओं का उत्साह इस बात का संकेत देता नजर आया कि नारी शक्ति के मुद्दे पर अब सियासत और ज्यादा तेज होने वाली है।

मुख्यमंत्री धामी ने मंच से यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी और जिन दलों ने उनके अधिकारों में बाधा डालने का काम किया है, उन्हें जनता के बीच जवाब देना होगा।

Previous Post

टिहरी में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Next Post

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक
राजनीति

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

June 3, 2026
उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा
राजनीति

उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा

May 31, 2026
चंपावत गैंगरेप कांड के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
राजनीति

चंपावत गैंगरेप कांड के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

May 7, 2026
 वायरल पत्र फर्जी, छवि खराब करने की कोशिश: अरविंद पांडेय
राजनीति

 वायरल पत्र फर्जी, छवि खराब करने की कोशिश: अरविंद पांडेय

May 4, 2026
देहरादून विधानसभा में सीएम धामी का सियासी दांव, कांग्रेस घिरी
राजनीति

देहरादून विधानसभा में सीएम धामी का सियासी दांव, कांग्रेस घिरी

April 28, 2026
बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी
राजनीति

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी

April 6, 2026
Next Post
चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In