https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे
क्राइम

एसएसपी देहरादून की सख्ती से ठग बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे

June 11, 2026
पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं
सरकार

पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं

June 10, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
राज्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित

June 10, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सरकार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

June 10, 2026
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
अन्य

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 10, 2026
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
सरकार

12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

June 9, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Friday, June 12, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home सरकार

हरसिद्धि में सीएम पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

GangaKhabar by GangaKhabar
October 31, 2025
in सरकार
हरसिद्धि में सीएम पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
12
VIEWS

 

बिहार की जमीन से सीएम धामी का तेजस्वी और राहुल गांधी पर हमला

परिवारवाद की पोषक है RJD और कांग्रेस

बड़ी संख्या में सीएम धामी को आशीर्वाद देने पहुंची मातृशक्ति

लोगों ने सीएम धामी के समर्थन में लगाए जमकर नारे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार विधानसभा चुनाव के तहत हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कृष्णनंदन पासवान ने मंत्री रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और अब इस विकास यात्रा को गति देने का समय जनता के हाथ में है।

उन्होंने पासवान को पुनः विधायक बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हर व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने के लिए कार्य हो रहे हैं। बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। आज बिहार में नए उद्योग लग रहे हैं, युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है, नई सड़कें और फ्लाईओवर बन रहे है और नई रेलें चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार में विकास की नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। हवाई सेवा में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। पहले बिहार में सड़कें नहीं होती थीं, लेकिन आज बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार के रेल बजट में 10 गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है। बिहार को 20 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है, पटना में मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है और दरभंगा में नया हवाई अड्डा बन रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये नए आयाम बिहार के परिदृश्य को बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को सशक्त बनाया जा रहा है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीबी हटाओ के नारे देकर गरीबों को हटा दिया जाता था, लेकिन आज मोदी सरकार धरातल पर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि अब तक 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का मिशन घपले और घोटालों से अपने परिवार की तिजोरियां भरना रहा है। उन्हें बिहार के बच्चों की नहीं, अपने बच्चों की चिंता है। जिनका भ्रष्टाचार का लंबा रिकॉर्ड रहा है, वे बिहार का विकास नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज बिहार जंगलराज और नक्सलवाद से मुक्त है, परिवारवाद की राजनीति का अंत हो चुका है। लालू-राबड़ी के शासनकाल में नरसंहार रोज की बात थी, लेकिन आज बिहार की पहचान विकास और सुशासन से हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले उद्योगपति बिहार में निवेश नहीं करना चाहते थे, परंतु आज बिहार की जीडीपी में उद्योगों की भागीदारी 33 प्रतिशत से अधिक है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “तेजस्वी उर्फ गप्पू भइया कहते हैं कि राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे। इसे संसद की मंजूरी मिली है, जिसे आपका परिवार कभी नहीं रोक सकता। आपका मुगल प्रेम आपको सत्ता में नहीं ला सकता।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब यह बिहार की जनता तय करेगी कि उन्हें पूरा बिहार संभालने वाले लोग चाहिए या केवल अपने परिवार की चिंता करने वाले।

मुख्यमंत्री धामी के उद्बोधन के दौरान सभास्थल “मोदी-धामी-नीतीश सरकार ज़िंदाबाद” और “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

Previous Post

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं
सरकार

पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं

June 10, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सरकार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

June 10, 2026
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
सरकार

12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

June 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण   
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण  

June 9, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
सरकार

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

June 3, 2026
चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘ – मुख्यमंत्री
सरकार

चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘ – मुख्यमंत्री

June 2, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In