युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री
शिक्षा

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

September 18, 2026
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
पर्यटन

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

September 18, 2026
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
धर्म

हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

September 18, 2026
मोदी काल के विकास पुंजो समेत बूथों को ‘आशीर्वाद के दियों’ से भाजपा ने किया रोशन
सरकार

मोदी काल के विकास पुंजो समेत बूथों को ‘आशीर्वाद के दियों’ से भाजपा ने किया रोशन

September 18, 2026
सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम
अन्य

सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम

September 17, 2026
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
शिक्षा

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

September 17, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Saturday, September 19, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, खतौनी को लेकर लेखपालों को दिए निर्देश, कहा अन्यथा की स्थिति में की जायेगी कार्रवाई

Ganga Khabar by Ganga Khabar
December 19, 2023
in राज्य
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, खतौनी को लेकर लेखपालों को दिए निर्देश, कहा अन्यथा की स्थिति में की जायेगी कार्रवाई
5
VIEWS
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ खुर्द रूड़की में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि इसके अन्तर्गत यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाया है तो उसका रजिस्ट्रेशन आयोजित कैम्प में किया जायेगा तथा सम्बन्धित योजना का लाभ उस पात्र व्यक्ति को दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव के लेखपाल की जिम्मेदारी है  कि वह गांववासियों को खतौनी पढ़कर अवश्य सुनायें। इसके अन्तर्गत जो अविवादित प्रकरण हैं, उन्हें खतौनी में जोड़ने अथवा हटाने की प्रक्रिया को पूर्ण करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद की साक्षरता का जिक्र करते हुये कहा कि यहां की जितनी जनसंख्या है, उस हिसाब से यहां की साक्षरता कम है।  उन्होंने बताया कि जनपद में पुरूषों की साक्षरता 78 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की साक्षरता का प्रतिशत उससे भी कम 76 प्रति है, जिसे हमें बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास करने हैं। इसी पहलू को देखते हुये सरकार समग्र शिक्षा अभियान चला रही है, जिसके अन्तर्गत  बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ ही  स्कूलों में निःशुल्क पोशाक भी वितरित की जा रही है।  उन्होंने कहा कि भारत उभरते हुये युवाओं का देश है, ऐसे में जब सभी युवक/युवतियां शिक्षित होंगे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है, जिसमें आप सभी की भागीदारी नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आपके बच्चों का भविष्य संवार सकती है। अतः अपने बच्चों को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिये स्कूल जरूर भेजें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि  जनपद में समूहों की संख्या कम है, जिसे आप लोगों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अगर आप कोई व्यवसाय अपनाते हैं, तो उससे आपका आर्थिक उन्नयन होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत जनपद में 63 हजार रजिस्टर्ड हैं, जिसके तहत 45 करोड़ रूपये सरकार खर्च कर रही है। इसी तरह किसान सम्मान निधि के माध्यम से सरकार 41 करोड़ रूपये लाभार्थियों तक पहुंचा रही है। सरकार वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा आदि पेंशनों के माध्यम से भी हजारों लोगों की मदद कर रही है।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अटल आयुष्मान योजना का उल्लेख करते हुये  कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने पर इसके अन्तर्गत आप पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज विभिन्न अस्पतालों में करा सकते हैं तथा परिवार का प्रत्येक सदस्य इसका लाभ ले सकता है। हर घर नल से जल उपलब्ध कराने सम्बन्धी योजना के बारे में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत 86 प्रतिशत लोगों को 55 ली0 प्रतिदिन आज नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस पर 80 हजार करोड़ रूपये सरकार खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओं में 368 योजनायें संचालित हो रही हैं, जिन पर 632 करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन-समूह को विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने मेहवड़ खुर्द को ओ0डी0एफ0 सार्टीफिकेट भी प्रदान किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को श्यामबीर सैनी, ब्लाक प्रमुख लुबना राव ने भी सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान उपस्थित जन-समूह से किया। इस अवसर पर पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, योगेश पाल, मुनीस सैनी, गौरव सैनी, राजबाला सैनी सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। 
 







Previous Post

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर जौलीग्राण्ट एयर पोर्ट से कार्यक्रम स्थल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय तक का किया गया व्यापक व सघन निरीक्षण

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
राज्य

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

September 15, 2026
स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
राज्य

स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान: भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा

September 2, 2026
देहरादून शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो को श्रद्धांजली
राज्य

देहरादून शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो को श्रद्धांजली

September 2, 2026
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन
राज्य

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन

August 25, 2026
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
राज्य

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

August 17, 2026
उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री
राज्य

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

August 12, 2026
Next Post
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर जौलीग्राण्ट एयर पोर्ट से कार्यक्रम स्थल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय तक का किया गया व्यापक व सघन निरीक्षण

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर जौलीग्राण्ट एयर पोर्ट से कार्यक्रम स्थल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय तक का किया गया व्यापक व सघन निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In