सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
छात्राओं को महिला सुरक्षा, साईबर अपराध की दी जानकारी, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
महिलाओं की सुरक्षा के लिए नये कानूनों में किये गए प्रावधानों तथा उनके अधिकारों की दी जानकारी
वर्तमान में बढ़ती नशे की प्रवर्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आगे आते हुए पुलिस को अपना सहयोग देने की करी अपील
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर विकासनगर पुलिस द्वारा डाकपत्थर स्थित महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को महिला सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, साथ ही महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों में नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता में उल्लेखित न्यायिक प्राविधानों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को महिला संबंधी किसी अपराध के घटित होने पर उसके विरुद्ध महिलाओं के कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें ZERO FIR/E -FIR के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .