नगर निगम देहरादून द्वारा आज दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) PMAY-U 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित आवास निर्माण घटक के तहत 5 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में ₹20,000 प्रति लाभार्थी, कुल ₹1,00,000 की अनुदान/सहयोग राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जारी की गई।
यह राशि महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा लाभार्थियों को प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत अब तक 88 में से 87 लाभार्थियों को SNA स्पर्श पोर्टल के माध्यम से DBT द्वारा सहायता राशि नगर निगम देहरादून द्वारा सफलतापूर्वक वितरित की जा चुकी है।

भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए कुल 88 लाभार्थियों हेतु प्रति लाभार्थी ₹2,75,000 की दर से कुल ₹2,42,00,000 की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है, जिससे पक्का आवास निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। इस योजना के अंतर्गत अब तक ₹88,00,000 की अनुदान राशि नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है।
नगर निगम देहरादून द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके, जिससे शहर में प्रत्येक जरूरतमंद को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।












