पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
सरकार

पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

October 9, 2026
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री
सरकार

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक
अन्य

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

October 8, 2026
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
सरकार

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
अन्य

राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

October 7, 2026
हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
राज्य

हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन

October 7, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Friday, October 16, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home सरकार

प्रदेश भर में “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम की धूम

Ganga Khabar by Ganga Khabar
March 23, 2026
in सरकार
प्रदेश भर में “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम की धूम
17
VIEWS

जनता से सीधे जुड़े विभागों ने लगाए स्टॉल, मौके पर ही पात्र लोगों को किया लाभान्वित

हजारों की संख्या में रही जन भागीदारी, सीएम धामी के कार्यकाल को जमकर सराहा

सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

मुख्यमंत्री के भाषण का हुआ लाइव प्रसारण

धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रदेश भर में “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड, बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष” का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

हरिद्वार जनपद में मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने विगत चार वर्षों में विकास के कई आयाम एवं उपलब्धियों को हासिल किया है।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान योजना के अन्तर्गत 50 लाभार्थियों को ₹56,13,000 धनराशि के चेक वितरित किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 40 महिलाओं को महालक्ष्मी किट और समाज कल्याण विभाग की ओर से नौ दिव्यांगजनों को बैसाखी,छड़ी और व्हील चेयर वितरित की गई। चार महिलाओ को 02 -02 लाख के मुद्रा लोन के चेक वितरित किए गए।

जिला सूचना कार्यालय की ओर से विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चम्पावत जनपद के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रतिभागियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को लाभान्वित किया।

श्रम विभाग ने श्रम कार्ड वितरित किए जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर प्रदान की गई। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की ओर से उन्नत बीज, दवाएं एवं कृषि यंत्र वितरित किए गए।पशुपालन विभाग द्वारा हीरा देवी को बकरी पालन के लिए ₹63,000 और माहेश्वरी देवी को बकरी पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।

नैनीताल जनपद में विकासखंड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे जोड़ने का कार्य किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए इस प्रकार के शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज परिसर में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

विभिन्न विभागों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। रीप परियोजना के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों को ₹छह-छह लाख के अनुदान चेक, कृषि विभाग की ओर से पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्योग विभाग द्वारा 10 युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राईसाइकिल, दो को व्हील चीयर, दो को कान की मशीन वितरित की गई।

मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1530 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न जांच के साथ ही उपचार भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में जनपद में “जन-जन की सरकार,चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और जिले में हर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तरकाशी में ₹छह करोड़ से अधिक की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कराया गया है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट काश्तकारों एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक संगठनों को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

पशुपालन विभाग के तहत पांच लोगों को गाय पालन के लिए ₹36-36 हजार और और दो लोगों को बकरी पालन के लिए ₹63-63 हजार की धनराशि प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकार समूहों को प्रोत्साहित किया गया। स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बागेश्वर जनपद में कार्यक्रम के अंतर्गत नुमाइशखेत मैदान में बहु-विभागीय जनकल्याण शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय एवं जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजन को लाभ भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह अनुदान योजना के तहत दो लाभार्थियों को पचास-पचास हजार रुपये तथा अटल आवास योजना के अंतर्गत एक लाख थ तीस हजार रुपये की सहायता दी गई। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित सहायक उपकरण वितरित किए गए।

जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को भी स्टॉल में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया,

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

जनपद चमोली में गोपेश्वर पुलिस मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विभागों की ओर से लगाए गए 40 स्टॉलों के माध्यम से 254 लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

 

Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई  

Next Post

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
सरकार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
सरकार

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

October 10, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान
सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान

October 10, 2026
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
सरकार

पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

October 9, 2026
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री
सरकार

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
Next Post
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In