उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव
शासन -प्रशासन

उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव

November 12, 2026
आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी
सरकार

आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी

November 12, 2026
स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
राज्य

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

November 11, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सरकार

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
राज्य

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं
सरकार

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं

November 9, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Thursday, November 12, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home सरकार

आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 12, 2026
in सरकार
आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी
3
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में की महत्वपूर्ण वृद्धि

कृषि, पशुधन, आवास एवं अवसंरचना क्षति के लिए भी बढ़ी सहायता राशि

उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के अंतर्गत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि के मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सहायता मानकों में की गई यह वृद्धि आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उत्तराखण्ड में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बाढ़, भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना, हिमपात सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान जन-धन एवं कृषि, पशुधन, आवास तथा सार्वजनिक अवसंरचना को व्यापक क्षति होती है।

ऐसे में बढ़े हुए मानकों से प्रभावित लोगों को अधिक प्रभावी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी और राहत एवं पुनस्र्थापना कार्यों को भी गति मिलेगी।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संशोधित मानकों से आपदा के बाद प्रभावित परिवारों, किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों, कारीगरों तथा स्थानीय स्तर की सार्वजनिक अवसंरचना को पहले की तुलना में अधिक सहायता मिल सकेगी। इससे राहत एवं पुनस्र्थापना की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उक्त प्रावधान वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए प्रभावी हो गए हैं।

मृत्यु, दिव्यांगता एवं व्यक्तिगत क्षति

आपदा में मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख प्रति मृतक कर दी गई है। खास बात यह है कि इसमें राहत एवं बचाव कार्य करने वाले कार्मिक भी शामिल किए गए हैं।

40 से 60 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता के लिए सहायता 74,000 से बढ़ाकर 94,000 प्रति व्यक्ति की गई है।

60 प्रतिशत से अधिक गंभीर दिव्यांगता के लिए सहायता 2.50 लाख से बढ़ाकर 3.20 लाख प्रति व्यक्ति की गई है।

एक सप्ताह से अधिक अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता 16,000 से बढ़ाकर 20,500 प्रति व्यक्ति की गई है।

एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती रहने पर गंभीर चोट के लिए सहायता 5,400 से बढ़ाकर 7,000 प्रति व्यक्ति की गई है।

आजीविका/दैनिक निर्वाह सहायता 60 प्रतिदिन से बढ़ाकर 60 तथा 90 प्रतिदिन के निर्धारित प्रावधान के अनुसार की गई है।

कपड़ों के नुकसान पर सहायता 2,500 से बढ़ाकर 5,000 प्रति परिवार तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं के नुकसान पर सहायता 2,500 से बढ़ाकर 5,000 प्रति परिवार की गई है।

खोज एवं बचाव तथा राहत शिविर संचालन

खोज एवं बचाव कार्यों के लिए सहायता वास्तविक लागत के आधार पर जारी रहेगी। इसमें नाव, हेलीकॉप्टर एवं लॉजिस्टिक्स जैसी आवश्यक सेवाओं की वास्तविक लागत शामिल होगी।

कृषि, बागवानी एवं रेशम उत्पादन

वर्षा आधारित फसलों के लिए इनपुट सब्सिडी 8,500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 11,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता राशि 1,000 से बढ़ाकर 1,500 की गई है।

सुनिश्चित सिंचाई वाली फसलों के लिए सहायता 17,000 से बढ़ाकर 22,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता 2,000 से बढ़ाकर 2,600 की गई है।

बारहमासी/बागवानी फसलों के लिए सहायता 22,500 से बढ़ाकर 30,000 प्रति हेक्टेयर की गई है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा न्यूनतम सहायता 2,500 से बढ़ाकर 3,200 की गई है।

रेशम उत्पादन के लिए सहायता 6,000 से बढ़ाकर 7,800 प्रति हेक्टेयर (एरी/मलबरी) तथा मूगा के लिए 7500 प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 9,800 प्रति हेक्टेयर के संशोधित मानक के अनुसार की गई है।

3 इंच से अधिक गाद/रेत जमाव हटाने के लिए सहायता 18,000 से बढ़ाकर 23,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

भूस्खलन/हिमस्खलन से स्थायी भूमि क्षति के लिए सहायता 47,000 से बढ़ाकर 60,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

पशुधन, मुर्गीपालन एवं मत्स्य क्षेत्र

बड़े पशुओं-गाय, भैंस, ऊंट, याक आदि की क्षति पर सहायता 37,500 से बढ़ाकर 50,000 प्रति पशु की गई है। अधिकतम तीन पशु प्रति परिवार।

छोटे पशुओं-भेड़, बकरी, सूअर आदि के लिए सहायता 4,000 से बढ़ाकर 5,100 प्रति पशु की गई है।

सूखाग्रस्त क्षेत्रों के बड़े पशुओं के लिए सहायता 32,000 से बढ़ाकर 41,000 प्रति पशु की गई है।

सूखाग्रस्त क्षेत्रों के छोटे पशुओं के लिए सहायता 20,000 से बढ़ाकर 25,400 प्रति पशु की गई है।

पोल्ट्री के लिए सहायता 100 से बढ़ाकर 130 प्रति पक्षी की गई है।

पशु शिविरों में बड़े पशुओं के लिए चारे की सहायता 80 प्रतिदिन से बढ़ाकर 100 प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के लिए 45 से बढ़ाकर 60 प्रतिदिन की गई है।

मत्स्य बीज एवं इनपुट सब्सिडी 10,000 से बढ़ाकर 13,000 प्रति हेक्टेयर की गई है।

आवास, कुटीर उद्योग एवं बुनियादी सुविधाओं की क्षति

मैदानी क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता 1.20 लाख से बढ़ाकर 1.60 लाख प्रति मकान की गई है।

पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.70 लाख प्रति मकान की गई है।

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए सहायता 6,500 से बढ़ाकर 8,500 तथा कच्चे मकान के लिए 4,000 से बढ़ाकर 5,500 प्रति मकान की गई है।

पूर्णतः नष्ट झोपड़ी एवं पशुशाला के लिए सहायता में भी वृद्धि की गई है। झोपड़ी के लिए 8,000 से बढ़ाकर 10,500 तथा पशुशाला के लिए 3,000 से बढ़ाकर 4,000 किया गया है।

हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा कारीगरों के लिए औजार एवं कच्चे माल की सहायता 5,000 ़5,000 से बढ़ाकर 6,500 ़6,500 की गई है।

तात्कालिक अवसंरचना पुनस्र्थापना के लिए भी बढ़ी सहायता

आपदा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अवसंरचना की तत्काल मरम्मत एवं पुनस्र्थापना के लिए भी संशोधित मानकों में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। इसमें सड़क एवं पुल, पेयजल आपूर्ति, लघु सिंचाई संबंधी कार्य, विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियां शामिल हैं। प्रावधान का विवरण निम्नानुसार है।

सड़क एवं पुल

राज्य राजमार्ग/एमडीआर/प्रमुख जिला मार्गों की मरम्मत के लिए सामान्य क्षेत्रों में सहायता 1 लाख से बढ़ाकर 1.30 लाख प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 1.25 लाख से बढ़ाकर 1.60 लाख प्रति किलोमीटर की गई है।

ग्रामीण/ग्राम सड़कें, कलवर्ट सहित-सामान्य क्षेत्रों में 60,000 से बढ़ाकर 80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 75,000 से बढ़ाकर 1 लाख प्रति किलोमीटर की गई हैं।

आरसीसी कलवर्ट/पुलों की मरम्मत के लिए भी सामान्य क्षेत्रों में 60,000 से बढ़ाकर 80,000 प्रति किलोमीटर तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 75,000 से बढ़ाकर 1 लाख प्रति किलोमीटर किया गया है।

पेयजल आपूर्ति

क्षतिग्रस्त पेयजल योजना/इकाई की तत्काल पुनस्र्थापना के लिए सहायता 2 लाख से बढ़ाकर 2.60 लाख प्रति क्षतिग्रस्त योजना/इकाई की गई है।

लघु सिंचाई कार्य

प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को छोड़कर लघु सिंचाई कार्यों के लिए सहायता 2 लाख से बढ़ाकर 2.60 लाख प्रति कार्य की गई है।

विद्युत आपूर्ति

विद्युत पोल के लिए सहायता 5,000 से बढ़ाकर 6,500 प्रति पोल।

क्षतिग्रस्त एलटी लाइन की मरम्मत के लिए सहायता 50,000 से बढ़ाकर 70,000 प्रति किलोमीटर।

क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सहायता 1 लाख से बढ़ाकर 1.30 लाख प्रति ट्रांसफार्मर की गई है।

प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय

विद्यालय भवन की क्षति के लिए सहायता 2 लाख से बढ़ाकर 2.60 लाख प्रति विद्यालय भवन की गई है।

प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्षति के लिए सहायता 2 लाख से बढ़ाकर 2.60 लाख प्रति स्वास्थ्य केंद्र इकाई की गई है।

पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियां

पंचायत/सामुदायिक परिसंपत्तियों की क्षति के लिए सहायता 2.50 लाख से बढ़ाकर 3.20 लाख प्रति इकाई की गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में यह वृद्धि उत्तराखण्ड के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे आपदा प्रभावित परिवारों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा तथा क्षतिग्रस्त कृषि भूमि, फसलों, पशुधन, आवास और स्थानीय अवसंरचना की पुनस्र्थापना के कार्यों को अधिक तेजी से किया जा सकेगा।

केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए इन मानकों से राज्य में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। संशोधित मानकों का लाभ आपदा प्रभावित लोगों तक त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Previous Post

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

Next Post

उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सरकार

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं
सरकार

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं

November 9, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड

November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
सरकार

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

November 5, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
सरकार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

October 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव

उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In