उत्तराखण्ड STF एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई
क्राइम

 उत्तराखण्ड STF एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

November 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत 2026 में किया प्रतिभाग
राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत 2026 में किया प्रतिभाग

November 29, 2026
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
सरकार

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

November 27, 2026
दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
राज्य

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

November 27, 2026
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
राज्य

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

November 27, 2026
फिल्म, कैमरा और डिजिटल अभिव्यक्ति का मंच बना ‘सिनेफ्रेम कार्निवल 2.0
अन्य

फिल्म, कैमरा और डिजिटल अभिव्यक्ति का मंच बना ‘सिनेफ्रेम कार्निवल 2.0

November 25, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Sunday, November 29, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत 2026 में किया प्रतिभाग

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 29, 2026
in राज्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत 2026 में किया प्रतिभाग
3
VIEWS

लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान

लोक संस्कृति हमारी पहचान, हमारी जड़ों और हमारे पूर्वजों की अमूल्य विरासत का प्रतीक : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना को मिल रही नई मजबूती : मुख्यमंत्री

लोक कलाकारों के सम्मान, आर्थिक सहायता और गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

लोक संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्र उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा : मुख्यमंत्री

युवाओं से अपनी बोली, भाषा, लोकगीत और पारंपरिक विरासत को अपनाने का किया आह्वान

लोक कलाकारों के संरक्षण के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल बलूनी स्कूल में आयोजित ‘उत्तराखंड लोक विरासत 2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोककलाओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारे इतिहास, हमारी परंपराओं और हमारे पूर्वजों के संघर्षों की जीवंत अभिव्यक्ति है। इसे सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड लोक विरासत के इस उत्सव में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों और संस्कृति प्रेमियों को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को एक सशक्त मंच मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ढोल-दमाऊं की थाप गूंजती है, लोकधुनों की मधुर स्वर लहरियां वातावरण में बिखरती हैं और पारंपरिक लोकनृत्यों के विविध रंग मंच पर दिखाई देते हैं, तो प्रत्येक उत्तराखंडी का मन अपने गांव, अपने घर और अपनी मिट्टी की यादों से जुड़ जाता है। हमारी लोक परंपराओं में पहाड़ का जीवन, प्रकृति से जुड़ाव, सामाजिक समरसता और सामूहिकता की भावना समाहित है।

लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से हमारे पुरखों की जीवनशैली, उनके संघर्ष, उनके अनुभव और उनकी भावनाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति हमें प्रकृति का सम्मान करना, अपनी परंपराओं का आदर करना और सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना सिखाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘विकास भी, विरासत भी’ का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने के साथ आधुनिक विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। इन प्रयासों से भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि इसी भावना के अनुरूप उत्तराखंड में भी राज्य सरकार अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा इन पवित्र तीर्थस्थलों की गरिमा और आध्यात्मिक महत्व के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास की आधुनिक सुविधाओं के साथ हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान भी अक्षुण्ण बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिन कलाकारों ने अपना संपूर्ण जीवन उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को समर्पित किया है, उनका सम्मान और सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है।

लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं। उनके अनुभव, उनकी साधना और उनकी कला ने उत्तराखंड की पहचान को प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके सहयोग के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक छह महीने में लोक कलाकारों की सूची अपडेट की जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर पात्र कलाकारों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

इसी प्रकार की सूची के आधार पर कोरोना काल में लगभग 3,200 सूचीबद्ध लोक कलाकारों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। वर्तमान में पात्र वरिष्ठ एवं अस्वस्थ लोक कलाकारों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की पेंशन भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कलाकारों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहाड़ों में लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाएं हमेशा से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सहज रूप से पहुंचती रही हैं। बच्चे अपने घर के बड़ों को देखकर, उनके साथ गाकर और पारंपरिक आयोजनों में शामिल होकर इन कलाओं को सीखते आए हैं।

इसी परंपरा को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार छह माह की गुरु-शिष्य प्रशिक्षण कार्यशालाएं संचालित कर रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को अनुभवी लोक कलाकारों से सीधे सीखने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही सांस्कृतिक धरोहर से संबंधित पुस्तकों और अन्य सामग्री के प्रकाशन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है तथा लोक कला के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए कला दीर्घाएं भी स्थापित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी बोली और भाषा को जीवित रखने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका अपने घर से ही शुरू होता है। हमें अपने बच्चों से अपनी स्थानीय बोली में बातचीत करनी चाहिए, उन्हें अपने गांव की कहानियां सुनानी चाहिए और अपने पूर्वजों के जीवन से जुड़े अनुभवों से परिचित कराना चाहिए।

जब घरों में अपनी बोली और भाषा का प्रयोग होगा, तभी हमारी भाषाएं और सांस्कृतिक परंपराएं जीवंत बनी रहेंगी। यही बातें आगे चलकर नई पीढ़ी के लिए उनकी सबसे प्यारी यादें और उनकी पहचान बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और विशिष्ट परंपराओं में भी इसकी आत्मा बसती है।

राज्य सरकार देवभूमि की पहचान, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अवैध मजारों और अनियमित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई तथा मदरसा बोर्ड को भंग करने की पहल और ऑपरेशन कालनेमि जैसे अभियान भी इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक व्यवस्था और कानून के शासन को मजबूत बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से अपनी लोक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मेले या सांस्कृतिक आयोजन में जब बच्चे अपने बड़ों के साथ झोड़ा और अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों में कदम मिलाते हैं, तभी यह विश्वास मजबूत होता है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित हाथों में है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने घर के बुजुर्गों से लोकगीत सीखें, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को रिकॉर्ड करें और सोशल मीडिया सहित आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए उन्हें अपने मित्रों और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। युवाओं की एक छोटी-सी पहल भी पहाड़ के किसी पुराने लोकगीत को नए श्रोताओं तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम आधुनिकता और तकनीक को अपनाने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहें। हमारी लोक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण केवल सरकार या कुछ संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

लोक कलाकारों का सम्मान, स्थानीय भाषाओं का संरक्षण, पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सहेजना, संवारना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना ही हमारा ‘विकल्प रहित संकल्प’ है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, लोक कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों और उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

Previous Post

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Next Post

 उत्तराखण्ड STF एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
राज्य

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

November 27, 2026
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
राज्य

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

November 27, 2026
स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग: जलागम मंत्री- राम सिंह कैड़ा
राज्य

स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोग: जलागम मंत्री- राम सिंह कैड़ा

November 22, 2026
गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान, लोकल उत्पादों को मिला ग्लोबल मंच
राज्य

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान, लोकल उत्पादों को मिला ग्लोबल मंच

November 18, 2026
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी
राज्य

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी

November 17, 2026
स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
राज्य

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

November 11, 2026
Next Post
 उत्तराखण्ड STF एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

 उत्तराखण्ड STF एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In