उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी
राज्य

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी

November 17, 2026
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत
शिक्षा

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत

November 16, 2026
 बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन
राजनीति

 बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन

November 16, 2026
मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
धर्म

मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

November 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

November 15, 2026
अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत
अन्य

अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत

November 14, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Tuesday, November 17, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 17, 2026
in राज्य
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी
2
VIEWS

जनसंख्या गणना 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

प्रदेश में 34,443 गणना ब्लॉक निर्धारित, 26,830 प्रगणक और 4,676 पर्यवेक्षक तैनात

परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित 40 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी जानकारी

5 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि होगी जनगणना की संदर्भ तिथि

व्यक्तिगत आंकड़ों की गोपनीयता एवं सुरक्षा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किए गए पुख्ता इंतजाम

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के तहत नागरिकों को 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके माध्यम से नागरिक प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा। जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि (00:00 बजे) निर्धारित की गई है।

जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव एवं सचिव जनगणना दीपक कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड में व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य में जनसंख्या गणना के लिए कुल 34,443 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इनके लिए 26,830 प्रगणकों एवं 4,676 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

प्रशिक्षण के तहत अब तक 29,515 प्रगणकों एवं 5,223 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण कार्य के लिए 23 मास्टर ट्रेनर एवं 570 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं तथा अब तक कुल 712 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए हैं।

जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित परिवार अनुसूची के माध्यम से परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि एवं आयु, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, मातृभाषा, साक्षरता एवं शैक्षिक स्तर, आर्थिक गतिविधियां, व्यवसाय, जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान तथा प्रवास के कारण सहित कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त अधिसूचना में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बैंक खातों की संख्या तथा मोबाइल नंबर, आधार नंबर, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट एवं ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता से संबंधित विवरण भी एकत्र किया जाएगा।

नागरिकों की सुविधा एवं सहायता के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 18001801855, 9456120332 एवं 9456551589 उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनगणना से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना के दौरान एकत्र किए जाने वाले सभी व्यक्तिगत आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं जनहित संबंधी उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जनगणना-2027 में इस्तेमाल किए जा रहे डिजिटल उपकरण मजबूत एन्क्रिप्शन एवं बहुस्तरीय प्रमाणीकरण जैसी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं से युक्त हैं, ताकि आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर तक उपलब्ध ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही, जनसंख्या गणना के दौरान प्रगणकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही एवं पूर्ण उत्तर देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना सुशासन एवं विकास नियोजन का एक महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े आने वाले दशक में देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण और नीतिगत निर्णयों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए जनगणना-2027 की सफलता के लिए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है।

 

Previous Post

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
राज्य

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

November 11, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
राज्य

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन

November 9, 2026
हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
राज्य

हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन

October 7, 2026
राज्य

प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : रेखा आर्या

October 5, 2026
काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
राज्य

काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

October 4, 2026
नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प: वैली चैंपियनशिप का भव्य समापन
राज्य

नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प: वैली चैंपियनशिप का भव्य समापन

October 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In