अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत
अन्य

अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत

November 14, 2026
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
सरकार

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

November 13, 2026
उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव
शासन -प्रशासन

उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के विभागों और तैनाती में बदलाव

November 12, 2026
आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी
सरकार

आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी

November 12, 2026
स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
राज्य

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

November 11, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सरकार

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

November 10, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Sunday, November 15, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 14, 2026
in अन्य
अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत
2
VIEWS

सहकारिता मंत्री ने नवी मुंबई कोऑपरेटिव बैंक का किया भ्रमण

सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली व वित्तीय गतिविधियों की ली जानकारी

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान नवी मुंबई में कोऑपरेटिव बैंक का भ्रमण कर बैंक की वित्तीय गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुंबई के सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड की सहकारिता योजनाओं व नवाचारों की जानकारी भी साझा की।

महाराष्ट्र दौरे पर गए सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने नवी मुम्बई में कोऑपरेटिव बैंक पहुंच कर वहां की बैंकिग प्रणाली को बारीकी से जाना साथ ही वहां के बैंक अधिकारियों से बैंकिंग लेन देन व उपभोक्ता सेवाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी हासिल की।

इस दौरान उन्होंने बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त निदेशक मंडल के साथ बैठक कर उत्तराखंड में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।

बैंक पहुंचने पर अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत एवं उपाध्यक्ष कृष्णकांत रामचंद्र शिंदे ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत बैंक के अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत ने बैंक की कार्यप्रणाली, वित्तीय गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण मंत्री के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश में संचालित मिलेट्स मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से पारंपरिक मोटे अनाजों के उत्पादन, खरीद एवं विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे पर्वतीय किसानों की आय में वृद्धि के साथ स्थानीय कृषि उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

डॉ रावत ने इस अवसर पर राज्य में संचालित माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारी समूहों के माध्यम से पहाड़ों की अनुपयोगी एवं बंजर पड़ी भूमि का सदुपयोग किया जा रहा है। इन समूहों द्वारा सामूहिक रूप से सब्जियों, फल-फूलों एवं अन्य कृषि उत्पादों की खेती कर ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

डॉ. रावत ने सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण, पैक्स के कंप्यूटरीकरण, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के विस्तार तथा सहकारी संस्थाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का केंद्र बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी बैंक प्रबंधन को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के संकल्प को साकार करने के लिए सहकारिता क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार भी सहकारिता को किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्वरोजगार का मजबूत आधार बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. रावत ने कहा कि सहकारी संस्थाएं केवल वित्तीय लेन-देन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की सहकारी बैंकिंग व्यवस्थाओं के अनुभवों का आदान-प्रदान सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके उपरांत डॉ रावत ने कुलस्वामी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का भी निरीक्षण किया और सोसाइटी के कार्यप्रणाली से अवगत हुये। उन्होने कहा कि सोसायटी सहकारिता के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है और राज्य की सहकारी समितियों में भी यहां के मॉडल को अपनाया जायेगा। इससे पहले महाराष्ट्र पहुंचने पर डॉ रावत का उत्तराखंडी प्रवासी समाज, पनवेल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया।

 

Previous Post

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
अन्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

November 6, 2026
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
अन्य

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

November 3, 2026
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये
अन्य

वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
अन्य

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
अन्य

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

October 25, 2026
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
अन्य

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

October 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In