मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
सरकार

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

November 27, 2026
दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
राज्य

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

November 27, 2026
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
राज्य

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

November 27, 2026
फिल्म, कैमरा और डिजिटल अभिव्यक्ति का मंच बना ‘सिनेफ्रेम कार्निवल 2.0
अन्य

फिल्म, कैमरा और डिजिटल अभिव्यक्ति का मंच बना ‘सिनेफ्रेम कार्निवल 2.0

November 25, 2026
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
अन्य

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

November 24, 2026
श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा 8 से 10 जनवरी 2027 तक
धर्म

श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा 8 से 10 जनवरी 2027 तक

November 24, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Saturday, November 28, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home सरकार

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 27, 2026
in सरकार
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
3
VIEWS

गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश

क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर तथा शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर सहित राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जिन परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है, उनके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर कार्य शुरू कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं को क्षेत्र विशेष की पहचान, स्थानीय संस्कृति, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाए। परियोजनाओं के विकास में स्थानीय विशिष्टताओं का समावेश किया जाए, ताकि क्षेत्र की पहचान बनी रहे और पर्यटन एवं रोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिल सके।

बैठक में अवगत कराया गया कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 3,297 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें लगभग 495 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। प्रशासनिक मार्ग के विकास का 75 प्रतिशत, हरकी पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र में विकास कार्यों का 70 प्रतिशत, हरकी पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनर्विकास का 50 प्रतिशत तथा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास का 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

मां मनसा देवी एवं मां चंडी देवी मंदिरों के पहुंच मार्गों के विकास का क्रमशः 55 एवं 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इन कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सतीकुंड के पुनर्विकास का 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे अप्रैल 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 3,456 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 274 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। जानकी झूला के समीप एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के निर्माण का 39 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

इसके अतिरिक्त 115.07 करोड़ रुपये लागत से त्रिवेणी घाट के विकास, 35.78 करोड़ रुपये लागत से आस्था पथ के सौंदर्यीकरण तथा 32.28 करोड़ रुपये लागत से चंद्रभागा पैदल पुल के निर्माण का कार्य गतिमान है। शिवपुरी एवं नीम बीच क्षेत्र में राफ्टिंग एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास का कार्य भी किया जा रहा है।

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के अंतर्गत 1,526 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 340.49 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं।

आपदा जोखिम को कम करने के उद्देश्य से 85.23 करोड़ रुपये लागत से विकसित किए जा रहे पारिस्थितिक कॉरिडोर का 75 प्रतिशत, 184.20 करोड़ रुपये लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास का 30 प्रतिशत तथा 66.49 करोड़ रुपये लागत से शहरी जल निकासी योजना के प्रथम चरण का 13 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। टनकपुर बस टर्मिनल का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

बैठक में बताया गया कि तीनों कॉरिडोर के अंतर्गत कुल 8,279 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें लगभग 1,109 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। इन परियोजनाओं से 21 से 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तथा 45 से 53 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

 

 

 

 

Previous Post

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

November 20, 2026
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री
सरकार

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

November 13, 2026
आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी
सरकार

आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात ,अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी

November 12, 2026
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सरकार

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

November 10, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं
सरकार

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं

November 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In