अन्य

अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’

August 2, 2026
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री
सरकार

दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री

August 2, 2026
मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सरकार

मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

July 31, 2026
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम

सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 31, 2026
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
सरकार

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

July 31, 2026
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
अन्य

देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी

July 29, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Monday, August 3, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home राज्य

शिक्षा के पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा वहां के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में करें सुधार – आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय

Ganga Khabar by Ganga Khabar
December 18, 2023
in राज्य
शिक्षा के पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा वहां के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में करें सुधार – आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय
3
VIEWS

पौड़ी : सभी तरह की सड़कों के निर्माण, डामरीकरण और सुधारीकरण के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें’। ’शिक्षा के पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार करें तथा वहां के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करें’। ’विभिन्न कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का फीडबैक लेकर कार्य करें’। सभी मंडलीय अधिकारी अपने-अपने प्रमुख कार्यों और योजनाओं का नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करें तथा निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं’। ’अनुपस्थित रहे मंडलीय अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई तथा खर्च की कम वित्तीय और भौतिक प्रगति वाले विभागीय अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई’। उपरोक्त दिशा – निर्देश आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय द्वारा गढ़वाल मंडल आयुक्त सभागार में विभिन्न मंडलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए।

आयुक्त गढ़वाल ने मंडलीय अधिकारियों के विभागीय कार्याे, प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों, जिला योजना, राज्य सेक्टर व केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि  प्रत्येक मंडलीय अधिकारी समय-समय पर अपने विभागीय कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा निरीक्षण आख्या उपलब्ध करवाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक सभी मंडलीय अधिकारी कम – से- कम एक फील्ड निरीक्षण करते हुए इसकी आख्या उपलब्ध करवाएं। विभिन्न मंडलीय अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों की जानकारी के दौरान कतिपय मंडलीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिस पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सभी मंडलीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों की जानकारी रखें।  आगामी बैठक में इसको गंभीरता से लिया जाएगा।

आयुक्त गढ़वाल ने खाद आपूर्ति विभाग के उपायुक्त राहुल शर्मा, मत्स्य विभाग की उपनिदेशक अल्पना हल्दिया, खेल विभाग से सहायक निदेशक सुनील कुमार,  स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.  प्रवीन कुमार और दुग्ध विकास के अधिकारियों द्वारा मंडलीय बैठक में अनुपस्थित रहने के चलते उनका वेतन  आहरित न करने के निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि सड़क, विद्युत, पेयजल, खाद आपूर्ति तथा महिलाओं, बच्चों, युवाओं के कल्याण से संबंधित जनहित की योजनाओं पर सबसे अधिक फोकस होना चाहिए तथा कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप करें तथा उनसे फीडबैक लेते हुए कार्य करें।

उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सभी विद्यालयों में टॉयलेट, विद्युत,  सुरक्षा व्यवस्था, साफ- सफाई, सुरक्षित भवन, स्मार्ट क्लास और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को हर हाल में  बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों का एक बार पुनः  ऑडिट करने को कहा तथा  यदि किसी विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कोई कार्य करना अपेक्षित हो तो उस संबंध में प्रस्ताव बनाने को कहा। खाद आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप पात्र लोगों को बराबर और समय पर राशन मिलते रहना चाहिए तथा राशन की दुकानों का आवंटन मानक के अनुरूप होना चाहिए।

उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों को प्रत्येक माह अपनी विभागीय बैठक आयोजित करने और प्रत्येक माह में  कम- से -कम एक या दो फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो – या – दो से अधिक विभागों के मध्य के मामलों का बेहतर कोऑर्डिनेशन के साथ समाधान निकालें तथा जो प्रकरण शासन के संज्ञान में लाने के योग्य हो उसको उचित  सिफारिश करते हुए  शासन के संज्ञान में लाकर उसका निस्तारण करवाएं।

आयुक्त गढ़वाल ने निर्वाचन विभाग को मतदाता जागरूकता  गतिविधियों (ैटम्म्च्) से संबंधित अभियान को व्यापक तरीके से आयोजित करने तथा नए मतदाताओं को अधिक- से – अधिक मतदाता सूची में शामिल करने और मतदान के लिए सभी लोगों को प्रतिभाग करने को प्रेरित करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने कहा कि सभी विभागों को ’सरकार जनता के द्वार’  की मुहिम के तहत कार्य करना होगा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अच्छे फीडबैक को आत्मसात करते हुए अच्छी कार्य योजना बनाते हुए विकास कार्यों की गति को तेजी से बढ़ाना होगा।

बैठक में प्रमुख वन संरक्षक पंकज कुमार, अपर आयुक्त नरेंद्र क्विरियाल, अपर निदेशक शिक्षा एस वी जोशी, अपर निदेशक कृषि परमाराम, अपर निदेशक उद्यान रतन कुमार,  अपर निदेशक सहकारिता के पी अवस्थी, अधीक्षण अभियंता लो नि वी पी एस बृजवाल, परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संजय जैन सहित विभिन्न मंडलीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Previous Post

हरिद्वार : आकांक्षी जनपद में संचालित हो रही विभिन्न विकास योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को दिया जाए लाभ, यहाँ का किया निरिक्षण

Next Post

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव
राज्य

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

July 29, 2026
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि
राज्य

एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि

July 25, 2026
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
राज्य

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

July 14, 2026
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा
राज्य

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

July 6, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश
राज्य

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

July 2, 2026
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज
राज्य

उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज

June 17, 2026
Next Post
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In