देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर
अन्य

देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर

July 7, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून
सरकार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

July 7, 2026
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या
खेल

July 6, 2026
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा
राज्य

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

July 6, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, July 8, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home शासन -प्रशासन

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील

Ganga Khabar by Ganga Khabar
November 13, 2025
in शासन -प्रशासन
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील
8
VIEWS

हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और नियोजित शहर के रूप में विकसित करना- बंशीधर तिवारी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है।

प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया।

कार्रवाई के विवरण

प्राधिकरण की टीम ने 13 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर निम्नलिखित अवैध निर्माणों को सील किया।

स्वरजीत सिंह द्वारा साईं मंदिर, विधौली रोड के निकट किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया। सिकन्दर द्वारा विधौली रोड साईं मंदिर के पास किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अली / भू-स्वामी द्वारा कंडोली रोड, लिवेश लिविंग हॉस्टल के समीप किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।

तसलीम द्वारा कंडोली अड्डा में किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन सील किया गया। विवेक नोडियाल द्वारा कंडोली मंदिर के निकट किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन कार्यवाहियों में सहायक अभियंता निशान्त कुकरेती, अवर अभियंता मनवीर पंवार तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण की एक अन्य टीम ने सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई की, मयंक गुप्ता द्वारा पैसिफिक गोल्फ के निकट किए जा रहे बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया।

विक्रांत कुमार द्वारा हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड के पास किए गए बहुमंजिला अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। नितिन मुदगल द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया।

अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में अनियमित और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राधिकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर का विकास नियोजन के अनुरूप, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से हो। जो भी व्यक्ति बिना स्वीकृति या मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एमडीडीए के क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार की मनमानी निर्माण गतिविधि शहर की सुंदरता, सुरक्षा और नियोजित विकास के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसे मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और नियोजित शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी नागरिक नियमों का पालन करें और शहर के विकास में सहयोग दें। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे शहर में बढ़ते अनियमित निर्माणों पर नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम बताया है।

स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करे जनता- मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी बिना अनुमति या स्वीकृति के निर्माण कार्य पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से भी अपेक्षा है कि वे वैध निर्माण की प्रक्रिया पूरी करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करें।

एमडीडीए की चेतावनी

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दोहराया है कि नियम के विपरीत निर्माण करने वालों पर अब और कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिन निर्माणधारकों ने अवैध रूप से भवन खड़े किए हैं, वे स्वेच्छा से निर्माण रोकें और नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत करवाएं, अन्यथा कार्रवाई तय है।

Previous Post

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वामी राम की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल इलाज

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

 कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन
शासन -प्रशासन

 कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन

June 4, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग से सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली
शासन -प्रशासन

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग से सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली

June 3, 2026
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
शासन -प्रशासन

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

May 25, 2026
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
शासन -प्रशासन

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

May 23, 2026
मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक
शासन -प्रशासन

मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक

May 7, 2026
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
शासन -प्रशासन

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

May 5, 2026
Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल इलाज

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In