सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
उत्तराखंड के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए मंत्री अग्रवाल ने पीएम से हर साल 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महापर्व की वर्षगांठ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने संघ प्रमुख को भी पत्र के जरिए मंदिर निर्माण और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पर बधाई दी।
पत्र के जरिए मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि शताब्दियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग, तपस्या की अनवरत प्रतीक्षा श्रीराम के आने से फलीभूत हुई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोकर समरसता एवं सामन्जस्य का संदेश मानव मात्र के कल्याण के लिए दिया था, आज सम्पूर्ण देश में उसी समरसता के माहौल की अनुभूति हो रही है और ऊँच-नीच, जाति-पाति की खाईयां मिटती दिखायी दे रही हैं। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री के भागीरथी प्रयास और संतो-महापुरूषों के आशीर्वाद के बल पर ही संभव हुआ है।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .