सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य को लेकर आज विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने साइट का निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने बीते दिनों ग्रीन बिल्डिंग से जुड़ी एक दीवार के गिरने के मामले पर मौके से निर्माण कार्य में उपयोग में ले जा रहे मेटेरियल का सैंपल टेस्टिंग के लिए भरवारा। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण के दौरान यहां एक अधिकारी अपनी ड्यूटी लगाए, जिससे एजेंसी अपना काम तय समय पर और गुणवत्ता के साथ कर सके।
गुरुवार को डॉ अग्रवाल निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की साइट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी मांगी। मौजूदा अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2025 तक ग्रीन बिल्डिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए 80 प्रतिशत बेसमेंट की खुदाई का काम पूर्ण कर लिया गया है।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .