सरकार

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए : मुख्यमंत्री

September 14, 2026
राजनीति

 चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा

September 14, 2026
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री
सरकार

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : मुख्यमंत्री

September 13, 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
सरकार

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
अन्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

September 12, 2026
अन्य

भ्रष्टाचार पर आंखें बंद’ करने वाली कांग्रेस आज ईडी कार्रवाई पर सवाल उठा रही: सुबोध उनियाल

September 12, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, September 16, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

Ganga Khabar by Ganga Khabar
September 19, 2025
in स्वास्थ्य
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 
14
VIEWS

 

निःशुल्क टीकाकरण व फ्री दवाईयां भी वितरित की गईं

स्थानीय विधायक ने जताया महंत देवेन्द्र दास महाराज का आभार
मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं।

शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सेवाएँ दी गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यकतानुसार एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक और अन्य जीवन रक्षक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गईं।

गुरुवार को एमआईजी एमडीडीए कॉलोनी, चन्द्र रोड डालनवाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन,   महंत देवेन्द्र दास महाराज ने क्षेत्रवासियों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल मेडिकल राहत टीम भेजकर मानवीय सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि यह कदम केवल सहायता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में आशा और संबल देने वाला है। क्षेत्रीय विधायक ने इस अमूल्य सहयोग के लिए परम पूज्य महंत देवेन्द्र दास महाराज के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और हृदय से आभार प्रकट किया।

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हैः इस सिद्धांत को आत्मसात करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ितों का उपचार किया।

मेडिसिन विभाग से डाॅ. अजय आर्य ने विभिन्न रोगियों का परीक्षण कर रोग-निवारण के सुझाव दिए। हड्डी रोग विभाग से डाॅ. योगेश आहूजा ने बारिश और फिसलन के कारण लगी चोटों का उपचार किया।

सर्जरी विभाग से डाॅ. दीपांकर नयाल ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुँचे और सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं ने भी इस पहल की सराहना की।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की

Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान के क्रियान्वयन पर आयोजित हुई संगोष्ठी
स्वास्थ्य

मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान के क्रियान्वयन पर आयोजित हुई संगोष्ठी

August 14, 2026
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
स्वास्थ्य

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार

June 30, 2026
सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया हमारी सरकार की प्रतिबद्धता” : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
स्वास्थ्य

सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया हमारी सरकार की प्रतिबद्धता” : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

May 14, 2026
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

May 14, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत

May 4, 2026
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक

May 3, 2026
Next Post
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In