उत्तराखंड के हास्य कलाकार घनानंद का निधन
February 11, 2025
राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी
February 10, 2025
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के किरूली गांव में आयोजित पांडव नृत्य में शुक्रवार को गेंडा वध का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दूर दराज के ग्रामीणों के साथ ही गांवों से बाहर निवासरत ग्रामीणों के साथ ही ध्याणियां (वो बेटियां जिनकी शादी हो चुकी है) भी अपने मायके आयी हुई है।
शुक्रवार को आयोजित पांडव नृत्य में नारायण भगवान का पंया के साथ विवाह होता है। तत्पश्चात सभी पांडव भगवान नारायण को उनके घर तक आदर सम्मान सहित छोडने जाते है। जिसके बाद पांडव चौक में सभी पांडव नृत्य करते है। माईफुलारी के आगमन से पांडव लीला ने चार चांद लगा दिये। नकुल दही की परोठी लाते है, तत्पश्चात गेंडे को पांडव चौक में लाया जाता है। हाथी में सवार होकर नागार्जुन पांडव चौक पहुंचते हैं। रथ में भगवान कृष्ण और अर्जुन रथ मे आते हैं और पांडव चौक पहुंचते है। पांडव चौक में अर्जुन गेंडे का वध करते हैं। इस अवसर पर पांडवानी गायक देवेन्द्र रावत की पांडवानी नें गेंडा वध आयोजन को भक्तिमय बना दिया। गेंडा वध आयोजन के अवसर पर जिला पंचायत सैंजी दीपा देवी राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, यशवंत सिंह फरस्वाण, योगेश्वर प्रसाद हटवाल, संतोष फरस्वाण, प्रदीप फरस्वाण, देवेंद्र फरस्वाण आदि मौजूद थे।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .