उत्तराखंड के हास्य कलाकार घनानंद का निधन
February 11, 2025
राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी
February 10, 2025
देहरादून
आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या खेल नीति-2021 के अन्तर्गत राज्य के विशिष्ट खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न जॉब”के नियुक्ति पत्र दिए देंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री ने समस्त खिलाडियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल व खिलाडियों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है।साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है।राज्य सरकार ने खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।राज्य सरकार व खेल विभाग सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक खिलाडियों की भागीदारी हो इसके लिए लगातार प्रयासरत है।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .