उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से मिलने जॉली ग्रांट हॉस्पिटल पहुंच गए है। लगभग 1:00 योगी आदित्यनाथ जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वागत किया। यहां से योगी आदित्यनाथ सीधे जॉली ग्रांट हॉस्पिटल गए। जहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
बता दे कि उनकी मां सावित्री देवी (85) की तबीयत बिगड़ गई थी इसके बाद उन्हें देहरादून के जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज वही चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हीं से मिलने योगी आदित्यनाथ हिमालयन अस्पताल पहुंचे हैं।