10 IAS और 20 PCS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय, शासन ने तबादला आदेश जारी किए।
IAS दीपक सैनी बने देहरादून के नए CDO, अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी।
हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर भी अहम तैनाती, PCS पंकज कुमार उपाध्याय बनाए गए अपर मेलाधिकारी।
रुड़की नगर निगम की कमान स्मृता परमार को, जबकि आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया।
प्रवीण कुमार को CDO पिथौरागढ़, अनामिका को CDO अल्मोड़ा, दीपक रामचंद्र सेठ को CDO चमोली और राहुल आनंद को CDO उत्तरकाशी की जिम्मेदारी।
सभी 30 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश।

















