https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं
सरकार

पीएम मोदी के इतिहास सृजन पर देवभूमि के पावन धामों में गूंजी प्रार्थनाएं

June 10, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
राज्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित

June 10, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सरकार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

June 10, 2026
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
अन्य

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 10, 2026
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
सरकार

12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार

June 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण   
सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण  

June 9, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, June 10, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home धर्म

मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया

GangaKhabar by GangaKhabar
April 17, 2025
in धर्म
मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया
12
VIEWS

  • मुख्य सचिव को भेजा पत्र।
  • मुख्य कार्याधिकारी के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी को षड्यंत्र बताया।
  • बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की कहा कि कर्मचारियों के हित में हुए कार्य।
  • तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य कार्याधिकारी के मंदिर समिति में योगदान को सराहा। बदरीनाथ – केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी )कर्मचारी संघ ( मान्यता प्राप्त)ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेज कर जांच की मांग की है तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी को षड्यंत्र बताया।
  • मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेज कर मंदिर समिति की स्थिति से अवगत भी कराया है‌।

बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति संयुक्त कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने मुख्य सचिव को संबोधित पत्र में बताया कि मंदिर समिति संयुक्त कर्मचारी संघ के नाम से मुख्य सचिव को प्रार्थना पत्र भेजा गया है जिसमें मुख्य कार्याधिकारी पर गलत आक्षेप लगाये गये है।
कर्मचारी संघ का कहना है कि संयुक्त कर्मचारी संघ ( गैर मान्यता प्राप्त) ने झूठे एवं बेबुनियाद आरोप लगाये है।

कर्मचारी संघ ( मान्यता प्राप्त) ने इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव को अवगत कराया है कि संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबन्धन एवं धार्मिक मेला अनुभाग, देहरादून के कार्यालय ज्ञाप संख्या 895/VI/2021-83(1)2021 दिनांक 24 दिसम्बर 2021 द्वारा बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति कर्मचारी संघ को संघ के रूप में मान्यता प्राप्त है तथा मन्दिर समिति में कार्यरत कार्मिकों के हित के लिए कर्मचारियों का मान्यता प्राप्त संघ संकल्पबद्ध है।

बदरीनाथ- केदारनाथ कर्मचारी संघ ( मान्यता प्राप्त)ने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान में बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति का गठन नहीं हुआ है और न ही व्यवस्थाओं के संचालन हेतु प्रशासक की नियुक्ति है, ऐसे में मन्दिरों के प्रशासन और संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी है। बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर अधिनियम 1939 की सेवानियमावली और सुसंगत धाराओं के अनुरूप मन्दिर व्यवस्थाओं से सम्बन्धित प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय लिये जाने के सम्पूर्ण अधिकार स्वतः प्रभावी हो जाते हैं।

बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखण्ड शासन द्वारा नियुक्त मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कार्यकुशलता से मन्दिर हित में प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं, इसी कम में कर्मचारियों को सेवागत लाभों के अन्तर्गत शासनादेशों के अनुरूप स्क्रीनिंग कमेटी गठित करते हुए एसीपी लाभ प्रदान किये गये तथा स्थायी कार्मिकों की पदोन्नति, अस्थाई कार्मिकों की वेतन विसंगति एवं नियमितिकरण के सम्बन्ध में विभागीय समिति गठित करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है।

कुछ मंदिर समिति कार्मिकों द्वारा बनाये गये अवैधानिक संयुक्त कर्मचारी संघ के द्वारा स्वार्थवश मन्दिर हित में किये जा रहे कार्यों का निरंतर विरोध किया जा रहा है पूर्व में भी 27 मार्च को इनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था तथा पहले भी मान्यताप्राप्त बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ( मान्यता प्राप्त)द्वारा गैरमान्यता के अवैध संयुक्त कर्मचारी संघ की कार्यप्रणाली का विरोध दर्ज करते हुए संयुक्त कर्मचारी संघ नाम प्रयोग पर आपत्ति दर्ज की थी।

मुख्य सचिव को लिखे पत्र में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ ने बताया कि वर्तमान में बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रकिया चल रही है अग्रिम दल धामों में कार्यरत है ऐसे में गैरमान्यता के सयुंक्त कर्मचारी संघ के द्वारा यात्रा तैयारियों की व्यवस्था में गतिरोध उत्पन्न किया जा रहा है जिससे बदरीनाथ – केदारनाथ मन्दिर समिति की छवि भी धूमिल की जा रही है।

कर्मचारी संघ ( मान्यता प्राप्त) ने पत्र के माध्यम से मुख्य सचिव से निवेदन किया है कि इस प्रकार के पत्रों का संज्ञान न लिया जाये।
निजी स्वार्थवश पत्र प्रेषण करने वाले कार्मिक की विभागीय सेवा, वेतन आदि की जांच करते हुए उचित कार्यवाही की जानी आवश्यक है ताकि धामों एवं मन्दिर समिति की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास रुक सके।

Previous Post

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल ढांचा तैयार रखें : रेखा आर्या

Next Post

बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला हमला

GangaKhabar

GangaKhabar

Related Posts

आगामी कांवड़/कुंभ मेले को लेकर आईजी गढ़वाल ने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ली अहम बैठक
धर्म

आगामी कांवड़/कुंभ मेले को लेकर आईजी गढ़वाल ने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ली अहम बैठक

May 29, 2026
सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
धर्म

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
पर्यटन मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार,पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना
धर्म

पर्यटन मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार,पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना

May 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

May 12, 2026
आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा
धर्म

आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा

May 11, 2026
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
धर्म

चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील

May 10, 2026
Next Post
बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला हमला

बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने विपक्ष पर बोला हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In