उत्तराखंड के हास्य कलाकार घनानंद का निधन
February 11, 2025
राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी
February 10, 2025
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल लगातार जनता के बीच में जनसंपर्क अभियान में जुट हुए हैं। इसके साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक मिलन कार्यक्रम भी लगातार जारी है। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता और लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि शक्ति केंद्र संयोजक के परिवारों से मिलकर शुभकामनाएं देने का संकल्प हमारा पूरा होने जा रहा है। कल तक हम महानगर की सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी जाएगी।
दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर प्रत्येक वर्ग के साथ समन्वय में बनाते हुए कार्य कर रहा है। इस मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के सभी संयोजकों के परिवार से मिलकर खुशी का एहसास हो रहा है मुझे लगता है कि इस वर्ष का दीपावली त्यौहार सभी परिवारों में सुख समृद्धि के साथ मनाया जाएगा।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .