औद्यानिक परिषद की बोर्ड बैठक में उत्पादों के लिए बाजार विस्तार और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर
अन्य

औद्यानिक परिषद की बोर्ड बैठक में उत्पादों के लिए बाजार विस्तार और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

August 11, 2026
हरिद्वार, SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाकर लापता युवक का शव बरामद किया
क्राइम

हरिद्वार, SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाकर लापता युवक का शव बरामद किया

August 11, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
सरकार

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं

August 11, 2026
चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार
धर्म

चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

August 11, 2026
मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद
शिक्षा

मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद

August 10, 2026
एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की अभद्रता लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: सुरेश भट्ट
राजनीति

एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की अभद्रता लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: सुरेश भट्ट

August 9, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Wednesday, August 12, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Ganga Khabar by Ganga Khabar
June 27, 2026
in अन्य
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
11
VIEWS

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना संचालित पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई जमन्नीवाला सिंगली रोड क्षेत्र में की गई, जहां अरुण कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था।

प्राधिकरण की टीम ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण को नियमों के विपरीत पाया और तत्काल प्रभाव से भवन को सील कर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण न करने की चेतावनी भी दी।

तीसरी और महत्वपूर्ण कार्रवाई पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई। यहां राकेश सुरी द्वारा अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर पर कार्रवाई करते हुए एमडीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे सभी निर्माण चिन्हित किए जा रहे हैं जो बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे हैं या स्वीकृत मानचित्र से विपरीत हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा शहर में अनियंत्रित एवं अवैध निर्माणों पर रोक लगाना है।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी नागरिकों और भवन स्वामियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें तथा निर्धारित मानकों का पालन करें।

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लगातार निगरानी कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग, ध्वस्तीकरण एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास एमडीडीए की प्राथमिकता है और इसके लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से निर्माण से पहले आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की अपील की।

Previous Post

आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

औद्यानिक परिषद की बोर्ड बैठक में उत्पादों के लिए बाजार विस्तार और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर
अन्य

औद्यानिक परिषद की बोर्ड बैठक में उत्पादों के लिए बाजार विस्तार और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

August 11, 2026
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
अन्य

एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

August 3, 2026
अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
अन्य

अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’

August 2, 2026
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
अन्य

देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी

July 29, 2026
भाजपा, 650वें रविदास जयंती से 6 माह देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी
अन्य

भाजपा, 650वें रविदास जयंती से 6 माह देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी

July 29, 2026
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
अन्य

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

July 27, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In