पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
सरकार

पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

October 9, 2026
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री
सरकार

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक
अन्य

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

October 8, 2026
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
सरकार

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
अन्य

राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

October 7, 2026
हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
राज्य

हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन

October 7, 2026

Contact Us:

Name-Minakshi
Mail-gangakhabaruk@gmail.com
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
Mob-8958506929,8273172225

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
  • Login
Ganga Khabar
Advertisement
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Thursday, October 15, 2026
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
No Result
View All Result
Ganga Khabar
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन
Home अन्य

देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

Ganga Khabar by Ganga Khabar
July 9, 2026
in अन्य
देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
9
VIEWS

चौथे दिन नगर निगम में उमड़ी सहभागिता, सेक्टर-04 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव

आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” – बंशीधर तिवारी

राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-04 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।

एमडीडीए अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को विस्तार से सुनते हुए उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महायोजना-2041 केवल भूमि उपयोग का दस्तावेज नहीं, बल्कि अगले डेढ़ दशक में देहरादून के विकास, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी सुविधाओं और शहरी विस्तार की व्यापक रूपरेखा है। इसी कारण योजना निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260709-WA0002.mp4

स्थानीय जरूरतों को मिलेगा प्राथमिकता से स्थान

एमडीडीए का मानना है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट चुनौतियां और आवश्यकताएं हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझाव महायोजना को अधिक व्यावहारिक, संतुलित और भविष्य उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्राधिकरण के अनुसार जनसुनवाई में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें योजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसंवाद अभियान

प्राधिकरण द्वारा 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक क्षेत्र के सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

एमडीडीए का उद्देश्य महायोजना को ऐसा स्वरूप देना है जो विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को भी पूरा कर सके।

शुक्रवार को सेक्टर-05 की बारी

जनसंवाद अभियान के अगले चरण में गुरुवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सेक्टर-05 के नागरिकों के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा। एमडीडीए ने स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों और अन्य हितधारकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव देने की अपील की है।

जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी महायोजना— बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 को लेकर चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान नागरिकों को विकास की निर्णय प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे सुझाव महायोजना को अधिक समावेशी, व्यावहारिक और जनहितकारी बनाएंगे। उनका कहना था कि प्राधिकरण का लक्ष्य विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करते हुए देहरादून के लिए एक टिकाऊ और दूरदर्शी विकास मॉडल तैयार करना है।

हर सुझाव का होगा गंभीर परीक्षण— मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जनसुनवाई प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। प्राप्त प्रत्येक सुझाव और आपत्ति का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार कर विशेषज्ञों के माध्यम से तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से जनसुनवाई शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर देहरादून के सुनियोजित और सतत विकास में सहयोग देने का आह्वान किया।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश

Next Post

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Ganga Khabar

Ganga Khabar

Related Posts

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
अन्य

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

October 13, 2026
मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक
अन्य

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

October 8, 2026
राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
अन्य

राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

October 7, 2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन
अन्य

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

October 2, 2026
1अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
अन्य

1अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस

September 29, 2026
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक
अन्य

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

September 28, 2026
Next Post
वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video1.mp4
https://gangakhabar.com/wp-content/uploads/2026/10/video2.mp4
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Contect us : Support@gangakhabar.com
Contact Us,
Minakshi
Add-107 kunj vihar Near Negi shop haridwar road kargi chock Dehradun
E-Mail-gangakhabaruk@gmail.com

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • देश -विदेश
  • राज्य
  • सरकार
  • राजनीति
  • शासन -प्रशासन
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सनातन

Copyright © 2026 Ganga Khabar News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In