सुबह मार्निग वाक पर निकले सीएम साबरमती रिवर फ्रंट का किया दीदार
November 1, 2023
सीएम धामी का मुंबई दौरा
November 6, 2023
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया
November 13, 2023
राजभवन
देहरादून में 07 से 09 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सुसज्जित ये वाहन पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर महोत्सव की जानकारी देंगे।
पहला वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा वाहन देहरादून से डोईवाला तक प्रचार करेगा। राज्यपाल ने नागरिकों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया, ताकि वे पुष्प-प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें।
वसंतोत्सव-2025 का शुभारंभ 07 मार्च को राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। पुष्प-प्रदर्शनी 07 मार्च को दोपहर 01:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक तथा 08 व 09 मार्च को प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .
© 2023 Ganga Khabar - Developed by TechnicalVela .